{"_id":"579a62694f1c1ba40721e0be","slug":"manipulating-husband-woman-hostage-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बंधक बना महिला से छेड़छाड़, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को बंधक बना महिला से छेड़छाड़, लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ और मकान से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोस के ही पांच लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पर पहुंच शिकायत की।
महिला ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पर दिए शिकायत पत्र में बताया 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनके मकान में पड़ोस के ही पांच लोग पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की। बाद में उन्हें बंधक बना दिया।
इसके बाद आरोपी मकान से दो हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे उनका परिवार भयभीत है। उसने अफसरों से अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी के नहीं मिलने पर उनके पेशकार इंस्पेक्टर आशाराम ने खेकड़ा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।