परिजनों के विरोध करने पर प्रेमी युगल ने विषाक्त खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल के बीच विगत कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा रखी थी। दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने के कारण परिजन कुछ दिनों से विरोध कर रहे थे। प्यार में प्रेमी युगल परिजनों की अड़चन को सहन नहीं कर पा रहे थे।
दोनों ने रविवार को परिजनों के अत्यधिक डांटने और विरोध के कारण जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय कर लिया। और उन्होंने रविवार की रात्रि में करीब दस बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगने पर दोनों के परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों के परिजन उन्हें लेकर खेकड़ा सीएचसी में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में उक्त मामला चर्चा का विषय बना है। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।