फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Livestock propaganda officer dies in accident

हादसे में पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत

Wed, 19 Apr 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 19 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
रमाला। जनपद शामली के मालैंडी गांव से बाइक पर मंगलवार को बड़ौत आ रहे पशुधन प्रसार अधिकारी की किशनपुर बराल गांव के पास बाइकों की  की टक्कर में मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से निजी अस्पताल में रेफर किया।
विज्ञापन


मृतक रविंद्र (50) पुत्र महेंद्र सिंह जनपद शामली के मालैंडी गांव का रहने वाला था। वह बागपत जनपद के हिलवाड़ी गांव के पशु अस्पताल में पशुधन प्रसार अधिकारी थे। मंगलवार को रविंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर हिलवाड़ी जा रहे थे। जब वे किशनपुर बराल गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें रविंद्र और दूसरी बाइक पर सवार मोमिन पुत्र हारुण और जुबैर पुत्र मटरू निवासी असारा गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उन्हें राहगीरों ने बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने रविंद्र को मृतक घोषित किया। अन्य घायलों को एक अन्य निजी अस्पताल मेें रेफर किया। हादसे की जानकारी मिलते ही रविंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed