{"_id":"587fb8804f1c1b700df00a30","slug":"lady-jumped-into-the-canal-because-of-discord-in-rantoul","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में कलह के चलते नहर में कूदी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल में कलह के चलते नहर में कूदी विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
रटौल गांव में विवाहिता गृह क्लेश के चलते पूर्वी यमुना नहर में कूद गई। लोगों ने उसे नहर से निकाला और समझाकर घर वापस भेज दिया।
बिनौली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो साल पहले रटौल क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे रटौल गांव की पूर्वी यमुना नहर में कूद गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने महिला को नहर से निकाला। महिला चोटिल हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसके ससुरालवाले उसके साथ झगड़ा रखते हैं। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह रो-रोकर कह रही थी कि वह जिदा नहीं रहना चाहती है। लोगों ने उसे समझाकर शांत किया और उसके ससुरालियों और मायके वालों को वहां पर बुलाकर उनको सुपुर्द किया।