{"_id":"2f41849cf41a907cd3f674c527aa7faa","slug":"kishan-ko-goli-mari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी चौधरान में शुक्रवार की शाम किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने शराबी को पकड़कर जमकर धुनाई की और बाद में पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने उससे दो तमंचे भी बरामद किए। किसान का भाई तमंचे की बट लगने से घायल है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
पट्टी चौधरान में तीन दिन पूर्व चंद्रवीर के लड़के की डेंगू बुखार से मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम उन्हीं के घर मोहल्ले के लोग एकत्र थे। इसी दौरान वहां बैठे मौहल्ले के किसान हरबीर पुत्र रामसिंह की युवक प्रवीण उर्फ कट्टा से कुछ कहासुनी हो गई। प्रवीण शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
इस कहासुनी के बाद प्रवीण अपने घर पहुंचा और वहां से दो तमंचे लेकर वहीं पहुंचा। उसने तमंचा निकाल हरबीर पर गोली चलाई जो मिश हो गई। इस पर लोगों ने उससे तमंचा छीन लिया। फिर दूसरे तमंचे से गोली चलाई, जो हरबीर के पेट के नीचे गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया।
जब हरबीर का भाई संहसरपाल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसे भी तमंचों की बटों से घायल कर दिया गया। इसके बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया गया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दो तमंचे बरामद हुए।