{"_id":"59e508c24f1c1baf678b619b","slug":"killing-of-animal-trader-in-tugana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुगाना में पशु व्यापारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुगाना में पशु व्यापारी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
जयकुमार, जिसकी मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव के जंगल में पशु व्यापारी की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी के साथी ने भागकर जान बचाई और गांव में वारदात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जंगल में बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इसे लूट के विरोध से जोड़कर देख रही है।
तुगाना गांव निवासी जय कुमार (52) सोमवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी शामली के श्यामगढ़ी गांव निवासी राजेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गंगेरू मार्ग से अपने गांव लौट रहा था। बाइक राजेंद्र चला रहा था, जैसे वही खेड़ी कुरतान गांव से आगे निकले, सामने से बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे।
उन्होंने बाइक रुकवाकर पहले राजेंद्र के साथ मारपीट की। राजेंद्र छूटकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने जय कुमार को पकड़ लिया और गोली मार दी। राजेंद्र ने तुगाना पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण मौके की तरफ भागे।
विज्ञापन
गंभीर घायल पशु व्यापारी को बड़ौत के नर्सिंग होम ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित किया। पुलिस को आशंका है कि लूट का विरोध करने पर हत्या की। हालांकि राजेंद्र का कहना है कि उनसे कोई लूटपाट नहीं की गई।
बड़ौत इंस्पेक्टर हरेराम यादव का कहना है कि प्रत्येक बिंदु की छानबीन की जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी जय प्रकाश और सीओ आनंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।
क्या बताया राजेंद्र ने
बाइक चला रहे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह श्यामगढ़ी गांव का रहने वाला है। उनकी शामली के गंगेरू में लोहे की दुकान है। जय कुमार पशु खरीदने और बेचने का काम करता था। गंगेरू उनकी दुकान पर वह अक्सर आता था।
रात हो जाने के कारण वह उसे छोड़ने जाते थे। सोमवार को दिन में कई अन्य लोग भी उसके साथ आए थे, लेकिन वह दिन में ही वापस लौट गए थे। हत्या की वजह उसे नहीं पता। लेकिन बदमाशों ने उससे कोई लूटपाट नहीं की।