फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kidnapping noise, came home

शोर मचा अपहरण का, पहुंचा घर

Thu, 07 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हेवा से दिन दहाड़े एक नौकर का अपहरण होने का शोर मच गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम के समय नौकर के चाचा और ग्राम प्रधान का फोन आया, उन्होंने बताया राज कुमार को हम लोग अपने साथ ले गए हैं, उसका कोई अपहरण नहीं हुआ, हम लोग घर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ सीओ ने कहा नौकर और उसके परिजनों को बृहस्पतिवार को थाने में बुलाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव हेवा गांव के बबलू पुत्र राज सिंह के घर में जिला अमेठी के गांव कैमा थाना जगदीशपुर निवासी 22 वषीय राज कुमार पुत्र शिवचरण वर्ष 2005 से नौकरी करता था। बबलू का बड़ा भाई महेश शाहदरा दिल्ली में ट्रैक्टर चलाकर मिट्टी और ईट ढोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश को राज कुमार दिल्ली मिला था। वहां कुछ दिन काम करने के बाद महेश राज कुमार को गांव में छोड़ गया था। वहां पांच हजार रुपये प्रति माह वेतन और रहने और खाने की व्यवस्था करने का वादा किया था। 

पुलिस के अनुसार बबलू ने बताया बुधवार को सवेरे के समय बबलू और राज कुमार खेत पर कार्य कर रहे थे तो सफेद रंग की गाड़ी नौकर के पास आकर रुकी और उसे जबरन गाड़ी में डाला, जब उसने विरोध किया तो कार सवार नहीं माने। बबलू ने पुलिस कंट्रोल रूम को नौकर के अपहरण की सूचना दी तो  पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

सूचना मिलते ही सीओ रमाला राजबीर सिंह और एसपी पूनम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बबलू की मां शांति ने बताया राज कुमार उनके घर में परिवार के सदस्यों की तरह की रहता था। 

एसओ विजय सिंह ने बताया राज कुमार को तलाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई। शाम के समय नौकर राजकुमार के चाचा और थाना जगदीशपुर के गांव कैमा के ग्राम प्रधान विक्रम का फोन आया। उन्होंने बताया किसान ने राजकुमार को आज तक कोई वेतन नहीं दिया। उसे घर आने भी नहीं दिया।

किसी तरफ हमें उसका पता चला तो हम लोग भी गांव पहुंचे, लेकिन किसान बबलू ने हमें भी धमका कर भगा दिया था। बुधवार को मौका मिलते ही राज कुमार को हम लोग अपने साथ ले आए हैं। उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। हम लोग अपने गांव पहुंच गए हैं।


दूसरी तरफ सीओ रमाला ने बताया नौकर के गांव के प्रधान विक्रम का फोन आया था। बताया कि नौकर को लेकर जाने का प्रधानजी का तरीका गलत था, इसलिए प्रधान को राजकुमार को लेकर बृहस्पतिवार को थाने बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed