फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khwi swords about the post of Principal of JV College

जेवी कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर खिंची तलवारें

Tue, 28 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 28 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Khwi swords about the post of Principal of JV College
प्राचार्य डॉ यशवीर तोमर से बातचीत करती एसडीएम व सीओ - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति और प्राचार्य के बीच चल रही तकरार थमने का नाम नहीं ले रही। प्रबंध समिति का निलंबन पत्र  प्राप्त नहीं होने की बात कहते हुए प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कराईं। इस बीच पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह भी पद ग्रहण करने पहुंच गए। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। तनाव को देखते हुए कॉलेज में पुलिस तैनात रही। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में परीक्षाएं हुई। इसके बाद प्राचार्य ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


जेवी कॉलेज बड़ौत वेस्ट यूपी के सबसे बड़े और पुराने शिक्षण संस्थानों में से एक है। प्रबंध समिति ने रविवार को प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था और उनकी जगह डॉ. नरेंद्र सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। सोमवार को कॉलेज में बीएससी गणित की परीक्षा होनी थी। प्रबंध समिति के आदेश के बाद डॉ. नरेंद्र सिंह परीक्षा कराने पहुंच गए। लेकिन उन्हें चाबियां नहीं मिलीं। डॉ. यशवीर सिंह का कहना था कि अभी उन्हें प्रबंध समिति के फैसले के प्रति नहीं मिल सकी है। तनाव को देखते हुए एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह, तहसील राज बहादुर और कोतवाल मुकेश कुमार ने जेवी कॉलेज में डेरा डाल लिया। 

विज्ञापन

 

उधर, डॉ. नरेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। लेकिन एसडीएम ने उन्हें चार्ज दिलाने से इंकार कर दिया।  डॉ यशवीर सिंह ने ही परीक्षा कराई। परीक्षा के बाद वह मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति से मिलने पहुंच गए। उनका कहना है कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ यशवीर को मिली सुरक्षा
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने एसपी और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर प्रबंध समिति, कॉलेज में कुछ कर्मचारियों और प्रोफसरों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। प्राचार्य का पत्र मिलने के बाद उन्हें पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मिल गई है। सीओ कर्मवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

वीसी के फैसले पर टिकी प्राचार्य की कुर्सी
बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य की कुर्सी का फैसला अब चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति करेंगे। प्रबंध समिति ने प्राचार्य को सस्पेंड करने की चिट्ठी यूनिवर्सिटी को भेज दी है। प्राचार्य ने भी मेरठ पहुंचकर मुलाकात की। उधर, प्राचार्य के घर पर नोटिस चस्पा करवाया गया है। प्रबंध समिति का कहना है कि उन्हें रजिस्ट्री डाक से भी निलंबन का फैसला भेजा गया है।
प्राचार्य की कुर्सी को लेकर जेवी कॉलेज जंग का अखाड़ा बन गया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल का कहना है कि 25 और 26 मार्च की मीटिंग के लिए एजेंडा निकाला गया था। डॉ यशवीर सिंह को


इससे अवगत कराया गया। यही नहीं शिक्षक प्रतिनिधि सतीश शर्मा और राजेश्वरी को भी सूचित कर दिया गया था। प्राचार्य मीटिंग में नहीं पहुंचे। समिति ने कॉलेज हित में प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया। इसकी सूचना व्हाट्सएप, रजिस्ट्री और चपरासी भेजकर प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य के घर भी नोटिस चस्पा कराया गया। उधर, डॉ यशवीर सिंह बार-बार इस तरह का आदेश मिलने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मेरठ जाकर यूनिवर्सिटी के कुलपति से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। डॉ. यशवीर सिंह अगर प्रबंध समिति के फैसले के खिलाफ प्रत्यावेदन करते हैं तो कुलपति दोनों पक्षों को सुनकर इस पर अपना फैसला देंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रबंध समिति और डॉ. यशवीर सिंह के बीच शुरू मामले का क्या अंजाम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed