फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ketipura robbed three houses

केतीपुरा में तीन मकानों में डाका

Sun, 27 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 27 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ketipura robbed three houses
डकैती के विरोध में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ला में दो भाइयों समेत तीन लोगों के मकानों में बदमाशों ने डाका डाला। मकानों से 50 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और सामान लूटा। इसके अलावा भूसा व्यापारी इफ्तिकार को भी बदमाशों ने शिकार बनाया। आरोप है बदमाशों ने खुद को पुलिस वाले बताकर परिजनों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


केतीपुरा मोहल्ला निवासी शौकीन पुत्र मोबिन का कहना है कि वह शुक्रवार की रात में अपनी पत्नी रिहाना और बच्चों के साथ मकान के बाहर सो रहे थे। मकान में उसका साला नदीम और उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। शुक्रवार की रात में करीब दो बजे उसके पास सात लोग पहुंचे उन्होंने खुद को पुलिस स्टाफ बताते हुए कहा  अबरार कुरैशी का मकान कौन सा है। उसने कहा यहां पर इस नाम का कोई नहीं रहता है। इसके बाद आरोपी उसे, उसकी पत्नी और बच्चों को मकान के अंदर ले गए। 
विज्ञापन


वहां पर उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उसके मकान से 20 हजार रुपये की नगदी, सोने के चार तौला और डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसके भाई मोनू के मकान में घुसे। वहां मोनू और उसकी पत्नी रेशमा को बंधक बनाकर मकान से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश पड़ोसी अबरार के मकान में पहुंचे। उसे और उसके बच्चों को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये की नगदी, सोने और चांदी के आभूषण लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान व्यापारियान मोहल्ला के भूसा व्यापारी इफ्तिकार, मोनू को बुलाने के लिए वहां पर आए तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट कर 90 हजार रुपये लूट लिए। जाते समय बदमाश अबरार की इंडिका कार भी  ले गए। इस वारदात के बाद क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा है। 

कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा मामला संज्ञान में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस की जांच शुरू कर दी। इसी के आधार पर ही कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed