फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   investigation start handcuffing to Farmer

किसान को हथकड़ी से जकड़ने की जांच शुरु

Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लहचौड़ा में किसान को हथकड़ी से जकड़ने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लहचौड़ा निवासी किसान नरेश (40) ने पुलिस को फोन करके बताया था कि उसके भाई और भतीजे आए दिन मारपीट करते है।
विज्ञापन


विरोध करने पर हाथों में हथकड़ी लगाकर घर मे कैद कर देते है। उसको रुपये भी नहीं देते है। सोमवार रात उसके भाई ने मामूली बात पर पिटाई की तथा हाथ में हथकड़ी लगाकर कमरे में बंद कर दिया था, किसी तरह मौका पाकर वहां से निकला।
विज्ञापन


उसका एक भाई उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और एक भाई सिपाही है तथा दो भतीजे यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हथकड़ी में जकड़ा किसान कैमरे में कैद हो गया था। यह वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलने पर पुलिस अफसरों ने इस पर संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती बुधवार को किसान के घर पर गए। वहां पर उसके परिजनों और मोहल्ले-पड़ोस के लोगों से जानकारी की। भारती के मुताबिक परिजनों ने बताया कि किसान हर रोज शराब पीता है और सभी को परेशान करता है। उसको किसी ने हथकड़ी से नहीं बाधा, यह सब कुछ किसान ने खुद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed