{"_id":"58bc519f4f1c1b9069e7e90c","slug":"inspector-s-wife-s-chain-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की पत्नी की चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर की पत्नी की चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
chain snatching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गुफा बाबा मंदिर में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर बदमाशों ने चेन लूट ली। उसके बाद बदमाश भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी चेन लेकर फरार हो गए। कोतवाली पर घटना की शिकायत की गई है। इसके अलावा दो ओर महिला से चेन स्नेचिंग और एक नेता का पर्स चोरी हुआ।
छपरौली क्षेत्र के मुकंदपुर निवासी आकाश का कहना है कि उनके पिता रविंद्र खोखर दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाने में इंस्पेक्टर है। वह अपनी माता अमरेश के साथ कार से रविवार गुफा बाबा मंदिर आए थे। पूजा करते समय उसकी माता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। शोर मचाने पर वहां पर अफरातफरी मच गई। पीछा करने पर एक बदमाश को लोगो ने पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाश की लोगों ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के खतौली में रहता है। इस घटना के अलावा दो ओर महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। एक नेता का पर्स चोरी हुआ। उनकी पुलिस से खूब नोकझोंक हुई। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, कोतवाली में पहुंचे ही आरोपी रविंद्र हाथ जोड़कर कहने लगा कि उसने चेन नहीं तोड़ी है। उसके बाद भी वह अपनी भैंस बेचकर चेन की कीमत दे देगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराया जाए।
पाबला में युवक पर हमला कर 46 हजार रुपये लूटे
बागपत। पाबला-बेगमाबाद गांव में पेट्रोल पंप के निकट भैसा-बुग्गी पर सवार युवक से बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर 46 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने आरोपियों को पहचान लिया है। उसने कोतवाली पर घटना की शिकायत की है। पाबला-बेगमाबाद गांव निवासी युवक गौरव ने बताया कि वह रविवार सुबह भैंसा-बुग्गी से घर से खेत में जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक सवार होकर आए दो लोगों ने उसको रोक लिया और हमला कर दिया। उसकी जेब से आरोपी 46 हजार रुपये लूटकर ले गए। जाते समय आरोपी धमकी दे गए थे, पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही हैं। कुछ लोगों ने उन पर पुलिस कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। किसी तरह वे शाम को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।