{"_id":"ed2b05eda9e0a68bee3ef7692448fc07","slug":"in-roshngdh-happened-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनगढ़ में फिर हुआ बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोशनगढ़ में फिर हुआ बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
रोशनगढ़ गांव में नवनिर्वाचित प्रधान नाजिम के समर्थकों और पराजित प्रत्याशी अकरम के बीच सोमवार सुबह फिर संघर्ष हो गया। दोनो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इस दौरान पति-पत्नी समेेत चार लोग घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है।
नाजिम की जीत के बाद उसके समर्थक रविवार शाम जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान पराजित प्रत्याशी अकरम के परिजनों की उनके साथ कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले थे और पथराव हुआ था। इसमें छह लोग घायल हो गए थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर संघर्ष हो गया। अकरम पक्ष के लोगों का कहना है कि नाजिम के समर्थकों ने उनके घर में घुसकर हमला बोला है। जबकि नाजिम के समर्थक नासिर व अन्य लोगों का कहना है कि विपक्षियों ने ही उन पर हमला किया है।
विज्ञापन
इसमें मुन्तयाज, उनकी पत्नी सईना, नासिर और राशिद घायल हो गए। मुन्तयाज की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बालैनी थाना प्रभारी ओमवीर सिंह का कहना है इस मामले में दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। हालांकि दोनो पक्षों में समझौता हो गया है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।