{"_id":"58cd7d764f1c1b295a32c0c7","slug":"if-you-do-not-compromise-in-case-you-will-kill-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस में समझौता नहीं किया तो कर देंगे खून खराबा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केस में समझौता नहीं किया तो कर देंगे खून खराबा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत कचहरी से विक्रांत को जेल ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या के केस के आरोपी बीए के छात्र विक्रांत ने जेल जाते समय कहां कि उनके निशानदेही पर केस के गवाह है। केस में समझौता नहीं किया तो खून खराबा कर दिया जाएगा। उसने दोस्ती में इस वारदात को अंजाम दिया था।
धनौरा सिल्वरनगर गांव के किसान देवी सिंह की 25 दिसंबर 2016 को पुलिस सुरक्षा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना में शामिल रहे पांच हजार रुपये के इनामी विक्रांत निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत को क्राइम ब्रांच और बिनौली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। आरोपी विक्रांत ने कहा घटना में शामिल रहे सोनू निवासी सिलाना से उसकी दोस्ती है और उसके कहने पर ही इस घटना को अंजाम दिया।
खेत के बजाए घर पर करनी थी हत्या
बागपत। विक्रांत ने कहा देवी सिंह की हत्या करने के लिए एक दिन पहले धनौरा सिल्वरनगर गांव में पहुंच गए थे। उसकी हत्या घर पर ही करनी थी, लेकिन मकान के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे है। इससे उनको भागने में दिक्कत होती। इसलिए मौका मिलते ही खेत में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एक दिन गांव के खेत में ही छुपे रहे
बागपत। विक्रांत ने कहा देवी सिंह की हत्या करने के बाद भागने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसलिए पूरी रात उसी गांव के ईख के खेत में छुपे रहे थे। उसके बाद सभी साथी अलग-अलग स्थान पर चले गए थे। वह पहले अपने घर पर गया। उसके बाद फरारी हरिद्वार, हरियाणा, मेरठ समेत अन्य स्थानों पर काटी।