{"_id":"57e57f6e4f1c1b416da8240f","slug":"hurt-by-tampering-family-fled-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत परिवार का गांव से पलायन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से आहत परिवार का गांव से पलायन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र से पलायन करने के बाद बंद पड़ा छात्रा का मकान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचले की हरकतों और पुलिस की कार्यशैली से परेशान छात्रा के परिवार ने गांव से शुक्रवार को पलायन कर दिया। पीड़ित छात्रा राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा-मृत्यु की मांग कर चुकी है। इसके बाद भी पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बिनौली क्षेत्र की 12वीं की छात्रा से गांव के विशेष समुदाय के दो युवक पिछले कई माह से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया था। एक दिन एक आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। छात्रा के मकान में अश्लील और धमकी भरे खत डालने लगे थे। अफसरों से शिकायत करने पर घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी और उसके परिवार के लोग छात्रा के परिवार को धमकी दे रहे हैं। वहीं शिकायत करने पर कार्रवाई करने के बजाए उल्टा पुलिस उनको धमकाती है।
इससे आहत होकर छात्रा ने परिजनों के साथ मिलकर बुधवार को आईजी मेरठ से शिकायत की। बृहस्पतिवार को छात्रा ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र अफसरों को सौंपा था। उसने पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मागी थी। इसके बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।
पुलिस कार्यशैली से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया। समाजसेवी एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा छात्रा का परिवार गांव छोड़कर चला गया है। इस संबंध में एसपी से मुलाकात होगी।
उधर, बिनौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा छात्रा का परिवार गांव में आराम से रह रहा है। उन्होंने पलायन नहीं किया है। आरोपी युवक नवाजिश की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।