फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Houses sell or shop, should a half million

मकान बेचो या दुकान, हमें डेढ़ करोड़ चाहिए

Sat, 30 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा Updated Sat, 30 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Houses sell or shop, should a half million
बच्चों के साथ बेटे की फोटो लेकर बैठा पिता रविंद्र और मां अंजना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सुनो...रविंद्र। तुम्हारा बेटा आर्यन हमारे कब्जे में है। डेढ़ करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। जवाब में रविंद्र ने कहा कि वह इतने रुपये कहां से लाएगा। फिरौती मांगने वाले ने दोहराया, मकान बेचो या दुकान, हमें तो डेढ़ करोड़ चाहिए। अगर इंतजाम नहीं हुआ तो बेटे को ठिकाने लगा देंगे।
विज्ञापन


यह मजमून है उस धमकी का जो बदमाशों ने फिरौती के लिए रविंद्र को दी है। रविंद्र ने इस धमकी को रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों की मौजूदगी में इस टेप को उन्हें सुनाया गया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान देवेंद्र कुुमार ने बताया कि सबसे पहले बदमाश ने कॉल रिसीव होते ही रविंद्र को उसके बेटे के कब्जे में होने की जानकारी दी। इस पर रविंद्र सकपका गया। बदमाश ने इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये मांगे। रविंद्र ने किसी तरह खुद को संभालकर इतनी रकम उसके पास नहीं होने की बात कही। बदमाश ने साफ लहजे में कहा कि दुकान बेचो या मकान, हमें डेढ़ करोड़ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को ठिकाने लगाने की धमकी भी दी गई। प्रधान का कहना है कि रविंद्र ने बदमाशों को मोबाइल पर यह समझाने की कोशिश की है कि उसके  पास इतने रुपये नहीं है। वह डेढ़ करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं कर सकता। लेकिन बदमाश नहीं माने और फिरौती में बार-बार रकम की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed