कोताना में हर्ष फायरिंग, चार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात में सचिन पुत्र धर्मवीर की घुड़चढ़ी चल रही थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर नाचकर खुशी मना रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी। इससे निकले छर्रें रविंद्र, योगेंद्र और गौरव निवासी कोताना और भैंस देखकर लौट रहे ओमपाल निवासी लुहारी को लगे और चारों लोग घायल हो गए। गोली चलने के कारण जश्न का माहौल रंज में बदल गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। छरें लगने से घायल के पिता जग पाल ने दूल्हे के पिता धर्मवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मंगलवार को दोपहर बाद भी घुड़चढ़ी के दौरान गोली चलाने वाले का पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
घुड़चढ़ी के वक्त झगड़ा, शादी में खलल
बागपत। सिसाना गांव में घुड़चढ़ी के दौरान झगड़ा होने से शादी में खलल पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। सिसाना गांव निवासी संदीप की सोमवार को शादी थी। रात के समय घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने वहां पर पहुंचकर हमला बोल दिया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। मंगलवार सुबह संदीप की बारात वाजिदपुर गांव में गई। संदीप के चाचा अमित का कहना है कि घटना से पूरा परिवार काफी परेशान है। इस वजह से बारात में भी कम ही लोग गए हैं। झगड़ा होने से वह नहीं रही। उनका कहना है कि घटना की रात को ही पुलिस से शिकायत कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की जाएगी।