फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Harsh Hilvadi teenager killed by firing

हिलवाड़ी में हर्ष फायरिंग से किशोरी की मौत

Fri, 05 Aug 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 05 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Harsh Hilvadi teenager killed by firing
किशोरी की मां को ढ़ांढस बंधाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में बुधवार की रात में शादी समारोह में नाचकूद के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से  एक किशोरी की मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल रंज में बदल गया । सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने गोली चलाने वाले दूल्हे के भाई को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद किया। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 मृतका साजिदा (11) पुत्री जमशेद हिलवाड़ी गांव की रहने वाली है। हाल में वह गन्नौर हरियाणा में रह रही है और शादी में शरीक होने आई थी। हिलवाड़ी गांव के अनीस पुत्र इरशाद की बारात बृहस्पतिवार को गंगारू जनपद सोनीपत हरियाणा जानी थी। बुधवार की रात में घर में गाना-बजाना चल रहा था और खुशी से लोग नाचकूद रहे थे।
विज्ञापन


दूल्हा अनीस का छोटा भाई नौशाद तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस कर रहा था और हाथ में तमंचा भी लिए था और वह गाने की तर्ज पर तमंचे से फायरिंग कर रहा था तो वहां पर उसके ही परिवार की साजिदा देख रही थी। तमंचे से चली एक गोली उसके पेट में लगकर पार हो गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस घटना से खुशी का माहौल गम में बदल गया और परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने दूल्हे के छोटे भाई नौशाद को हिरासत में लेकर तमंचा भी बरामद किया। इस संबंध में मृतका शाजिदा के पिता जमशेद ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


    कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया तमंचे से गोली चलाने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। इस मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed