फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   green corridor made for Ankit, taken 42 minutes to Noida

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 42 मिनट में नोएडा ले गए अंकित को

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा-बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा-बागपत Updated Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
शामली के कैराना में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश साबिर से हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही अंकित तोमर (27) को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंकित तोमर को रात करीब पौने दो बजे मेरठ से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 42 मिनट में नोएडा ले जाया गया।
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल होने के बाद शामली पुलिस अधिकारियों ने अंकित तोमर को पहले रात करीब 12 बजे मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। स्थिति में सुधार न होने पर रात करीब एक बजे पुलिस अधिकारी अंकित को एंबुलेंस से लेकर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के लिए निकले थे।
विज्ञापन


एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के जल्द से जल्द नोएडा पहुंचाने के लिए मेरठ से नोएडा तक के पूरे मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील कर दिया गया था। इस पूरे रास्ते में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पुलिस को तैनात कर दिया गया था। अंकित को नोएडा लाने वाले शामली के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रास्ते में जगह-जगह पुलिस लगी होने और रात का वक्त होने के कारण कहीं भी एंबुलेंस के सामने कोई वाहन नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता साफ रखने के लिए एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ियां भी चल रहीं थीं। शुक्र था कि मंगलवार रात रास्ते में कहीं भी कोहरा नहीं मिला, इससे अंकित को 42 मिनट में ही नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंचा दिया गया। अंकित को रात में नोएडा लाते वक्त सहारनपुर रेंज के डीआईजी सुनील इमानुअल और एसपी अजयपाल शर्मा भी साथ ही थे। 


मुजफ्फरनगर के एसपी अजय सहदेव, गौतमबुद्धनगर के एसएसपी लव कुमार, जिलाधिकारी बीएन सिंह और नोएडा के सीओ  राजीव कुमार सिंह भी अंकित का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने फोर्टिस अस्पताल में अंकित का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उसका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed