फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gotra girl's body was found on the railway track

गोठरा में रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश

Wed, 04 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 04 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा । गोठरा गांव के रेलवे हाल्ट के पास महिला का बुधवार सुबह ट्रैक पर शव मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


 खेकड़ा क्षेत्र के गांव घिटौरा निवासी सविता (45) की शादी करीब 22 साल पहले गौतमबुद्धनगर के बिसनौली निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गोठरा हाल्ट के पास ट्रैक पर शव मिला। मायके वालों ने शव की शिनाख्त सविता के रूप में की। उन्होंने पुलिस से कहा सविता की ट्रेन हादसे में मौत नहीं हुई है। उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


आरोप है सविता के पति ने करीब पांच साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। सविता ने विरोध किया तो उसके ससुराल वाले मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। मृतका के पिता फक्कर सिंह ने सविता के आरोपी पति, बेटे, ससुर, सास, ननद के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा पोस्टमार्टम से पता चलेगा महिला की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने कहा दो दिन पहले सविता ने फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या करना चाहते हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed