{"_id":"5766f1514f1c1bd37411bbf1","slug":"gokashi-in-kheda-gwali-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वाली खेड़ा के खेत में गोकशी, एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्वाली खेड़ा के खेत में गोकशी, एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
ग्वाली खेड़ा में गोकशी के बाद मौके पर जांच करते डीएम व एसपी पूनम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वाली खेड़ा गांव के किसान राम किशन सिंह के ईख के खेत में रविवार को दिन में ही गाय काट डाली। पता चलते ही गांव के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने गौकशी करने के एक आरोपी को दबोचा और धुनाई कर पुलिस को सौंपा।
जबकि उसके साथी भाग निकला। गौकशी के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस अफसरों ने कस्बा चौकी प्रभारी रामवीर शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।
ग्वाली खेड़ा गांव की महिला ब्रिजेश देवी रविवार को दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे पड़ोसी खेत में एक गाय और घोड़ा-बुग्गी खड़ी दिखाई दी। उसे शक हो गया कि गाय को कटान के लिए लाया गया है। उसने गांव में पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पता चलते ही ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। उस समय तक गाय का कटान हो चुका था। लोगों की पकड़ों-पकड़ों की आवाज सुनकर कटान करने के आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसके साथी भाग निकले। लोगों ने पकड़े युवक की धुनाई की। उसने खुद को बिलोचपुरा निवासी शमशाद घोड़ा-बुग्गी वाला बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पहले सिंघावली अहीर और बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
बाद में डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का लोगों को आश्वासन दिया। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा अमीनगर सराय चौकी प्रभारी रामवीर शर्मा को लाइन हाजिर किया।
अधिकारी कहिन
गौकशी करने के आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई होगी।
- हृदय शंकर तिवारी, जिलाधिकारी।
गौकशी का मामला गंभीर है। इसकी जांच सीओ बागपत कर्मवीर सिंह को सौंपी गई है।
- पूनम, एसपी