फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Giving the attacker threatened

हमलावर दे रहे धमकी

Tue, 09 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 09 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गढ़ी कलंजरी गांव के प्रधान निर्दोष पर हुए हमले के मामले में सोमवार को काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। उन्होंने अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन


  प्रधान निर्दोष का कहना है कि वह 21 जुलाई को दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। चांदीनगर  थाना पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे वह  भयभीत है। उनके साथ काफी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ बड़ौत के युवक रफीक का कहना है कि 21 जुलाई को उसकी पत्नी संजीदा और मेहमान फरमान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। संजीदा गंभीर रुप से घायल हो गई थी। बड़ौत थाना में मुकदमा दर्ज है। उसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। उन्होंने एसपी दफ्तर पर शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने दी पलायन की चेतावनी 

बागपत। जौहड़ी गांव के ताज मोहम्मद ने एसपी आफिस और कलक्ट्रेट में दिए शिकायत पत्र में बताया उसके भाई सोनू के खिलाफ गांव की लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने उसके भाई मोहसिन और दो अन्य को जेल भेज दिया। बाद में लड़की बरामद हो गई।

पुलिस ने उसके भाई सोनू को भी जेल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की बालिग पाई गई। कोर्ट में उसने बयान दिए कि उसे कोई  नहीं लेकर गया। इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। उनके खिलाफ ओर मुकदमा दर्ज करने की फिराक में है।

उन्होंने कहा 10 अगस्त को इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो पूरा परिवार गांव से पलायन कर देगा। इस मौके पर नफीसा, वकीला, रहीसा, रूकसाना, अलीहसन, महबूब, आसू मौजूद रहे। 


अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग 

बागपत। बड़ौत निवासी व्यक्ति ने कहा उसकी बेटी का 26 जून को अपहरण हो गया था। पुलिस को घटना की शिकायत की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले भी लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस न आरोपियों को गिरफ्तार कर रहीं है और न ही उसकी बेटी को बरामद। इससे वे काफी परेशान है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed