{"_id":"c2f69a14b7c956cfefd196f79c428d38","slug":"girl-kidnaped-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसौद गांव से किशोरी का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसौद गांव से किशोरी का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बसौद गांव की 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया है। पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी फायर करते हुए कार से से फरार हो गया। दस दिन बाद आरोपी के खिलाफ सिंघावली अहीर थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
किशोरी के दादा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ अक्तूबर को परिवार के सभी लोग मकान में सोए हुए थे। गांव का ही युवक दीवार फांदकर मकान में घुस आया और उसकी पोती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले जाने लगा। मकान से निकलते समय उसका पैर बाल्टी में लग गया।
आवाज होने पर वे जाग गए। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। उसके बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी पोती को कार में डालकर ले गया। काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कार पकड़ी नहीं जा सकी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी के परिजनों से इस बारे में शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने घटना की पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले भी किशोरी को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय वह सफल नहीं हो सका था। आरोपी काफी समय से जान से मारने की धमकी दे रहा था।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी युवक फिरोज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।