फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former BSP legislator threatens Jhansi jail

बसपा के पूर्व विधायक को झांसी जेल से धमकी

Tue, 26 Sep 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 26 Sep 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former BSP legislator threatens Jhansi jail
एसपी जयप्रकाश से शिकायत करते पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत के पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने कहा  झांसी  जेल पहुंचकर मुन्ना बजरंगी से बात कर लें, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ितों ने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता ने लोकेश दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ से सुरक्षा मांगी है। 
विज्ञापन


गाधी गांव के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने बताया उनका भाई नारायण दीक्षित रेलवे में ठेकेदार है। उनका वाराणसी और सहारनपुर समेत कई स्थानों पर कार्य चल रहा है। वह अपने भाई नारायण दीक्षित के साथ गांव गाधी में कामधेनु डेयरी में 22 सितंबर को बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 3:09 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे रंगदारी मांगी, कहा यदि काम करना है तो रकम देनी होगी। पूर्व विधायक के मुताबिक भाई से फोन लेकर मैंने बात की तो आरोपी ने झांसी जेल में आकर मुन्ना बजरंगी से बात करने को कहा, ऐसा न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इससे पहले आठ सितंबर को 12:20 मिनट पर उनके पास कॉल आई।

तीन बार लगातार कॉल आई, उस समय भी आरोपी ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी । इससे पहले भी उनके पास संदिग्ध कॉल आती रहती थी। इससे वे  भयभीत हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की । एसपी जयप्रकाश ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। 

प्लेटफार्म के आसपास घूमते दिख रहे संदिग्ध 
बागपत। नारायण दीक्षित ने बताया काम शुरू करने से पहले ऑफिस का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। ऐसे में काम करने में काफी परेशानी है।  

पूरे परिवार से वाकिफ है फोन कर्ता  
बागपत। नारायण दीक्षित के मुताबिक फोन कर्ता ने कहा झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी से मिलना है या नहीं मिलना है। सिस्टम में रहकर काम नहीं  करोंगे तो जल्द ही नतीजा मिल जाएगा। दीक्षित के मुताबिक आरोपी उनसे पूरी तरह से वाकिफ है, यह भी पता है कि उनके भाई विधायक हैं।  

जेल से ही रंगदारी का खेल खेल रहे बदमाश
बागपत। जेल में रहते हुए अपराधी वारदात को अंजाम दिला रहे हैं। अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी दिलाने ंके एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पहले सजायाफ्ता हरेंद्र बली ने लोहा व्यापारी से रंगदारी मांगी, अब झांसी जेल में बंद मुन्ना भाई ने पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और उनके भाई से रंगदारी मांगी है।

जेल से बाहर रहते हैं, तब भी बदमाश अपराधी करते हैं और जेल चले जाते हैं, वहां से ही अपराधी कराते हैं। मेरठ जेल में बंद अमरपाल उर्फ कालू ने अपने साथियों से खिदौड़ा गांव के हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या कराई। सुनील राठी ने जेल में रहते हुई ही अपने गुर्गों से गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा छुड़वाया।

देहरादून पुलिस से दो एके-47 व एक कार्बाइन लूट ली। आठ अगस्त को रटौल के लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर 20 लाख की रंगदारी मांगी । बागपत जेल में बंद सजायाफ्ता हरेंद्र बली के इशारा पर उसके गुर्गों ने यह वारदात की। अब झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के नाम से रंगदारी मांगी गई।

रंगदारी का हुआ मुकदमा दर्ज 
बागपत। लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित की तहरीर पर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


इनामी अपराधियों को पकड़ने में जुटी पुलिस 
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने पुलिस लाइन में जनपद के पुलिस अफसरों की बैठक ली। उन्होंनेे थाना वार केस की समीक्षा की। इस दौरान कहा 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू समेत इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed