फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing on boy

खेत से घर आ रहे युवक पर चलाई गोलियां    

Sun, 28 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। खेड़ा हटाना गांव में बाइक से जा रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। लेकिन, एक गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल सका है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल सोहनवीर पुत्र टीकाराम खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। वह बाइक से खेत से घर आ रहा था तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। किसी तरह साहस दिखाते हुए वह भाग निकला। लेकिन, एक गोली उसके पैर में लगी और वह लहूलुहान हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लग सके। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इस मामले कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उसके परिजन इलाज में जुटे हैं। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed