फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing in kirthal

किरठल प्रधान के घर फायरिंग

Thu, 05 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार शाम किरठल प्रधान के घर पुलिस सुरक्षा के बावजूद तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहां बैठे लोगों में अफसरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फायरिंग कर भागते एक युवक को दबोचकर पुलिस को सौप दिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक गांव का ही रहने वाला है। प्रधान पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे किरठल ग्राम प्रधान मंजू चौधरी के मकान पर बड़ी संख्या में लोग बैठे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और भाग निकले। वहां बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पीछा कर इनमें से एक युवक को दबोच लिया जबकि दो साथी काफी पीछा करने के बाद भी हाथ नहीं आए। ग्रामीणों की सूचना पर रमाला पुलिस गांव में पहुंची और पकडे़ गए युवक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला थाना प्रभारी समय सिंह का कहना है पकड़ा गया युवक किरठल गांव का ही कल्लू है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी दीपक और बिल्लू के साथ मिलकर फायरिंग की है। प्रधानपति कृष्णपाल के भतीजे विकास ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ का कहना है कि कल्लू नशे में धुत था, भागते समय उसका मकान की दीवार में सिर लग गया, जिससे वह घायल हो गया । उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गौरतलब है कि किरठल के ग्राम प्रधान पति चौधरी कृष्णपाल की धर्मेंद्र किरठल से रंजिश चल रही है।


तीन साल पूर्व कृष्णपाल पर जानलेवा हमला हुआ था तभी से उसे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। फायरिंग से ग्रामीण भी दहशत में हैं। प्रधानपति कृष्णपाल ने फोन पर बताया कि मंगलवार शाम घर पर की गई फायरिंग से धर्मेंद्र का कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed