फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire at Assistant Commissioner commerce

वाणिज्य कर सहायक आयुक्त पर फायर

Mon, 26 Dec 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
वैट चोरी करके परचून का सामान लेकर जा रहे कैंटर को वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसको ग्रेटर नोएडा लेकर जाने लगे। कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद उन पर फायर कर दिए। 
विज्ञापन


इससे वे बाल-बाल बच गए। आरोपी परचून के सामान से लदे कैंटर को लेकर भागने में भी सफल रहे। इस संबंध में खेकड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू पहलवान समेत 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने एक  नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। 
विज्ञापन


 वाणिज्य कर विभाग ( रेड) की प्रथम इकाई ग्रेटर नोएडा के असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया एडिशनल कमिश्नर (रेड) सूरजपुर ग्रेटर नोएडा के निर्देश पर 23 दिसंबर को बागपत क्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह और रुद्र शेखर राय टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुराना गांव के पास वेट चोरी कर हरियाणा से परचून का सामन लेकर आ रहे एक कैंटर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा ले जाने लगे। बालैनी के पास पहुंचते ही पीछे से एक गाड़ी आई। गाड़ी में सवार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी को कुचलने का प्रयास किया। बाद में आरोपियों ने उन पर फायरिंग भी की, लेकिन वे बाल बाल बच गए, लेकिन आरोपी सामान से लदे कैंटर को लेकर ले जाने में सफल रहे।

इस मामले में बालैनी थाने में उन्होंने खेकड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू पहलवान निवासी डगरपुर, नरेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी शिकोहपुर, निखिल पुत्र अशोक निवासी बुढ़ाना को नामजद करते 16 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस संबंध में पूछने पर थाना बालैनी के इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह पर फायर कर सामान से लदे कैंटर को ले जाने के मामले में नामजद आरोपी नरेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया गया है।


उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व ब्लाक प्रमुख लीलू पहलवान ने कहा कि उन पर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। उनके खिलाफ फर्जी तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed