फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifth student kidnapped gangrape

पांचवीं की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
जोनमाना के एक ईंट भट्ठे पर कक्षा 5 की छात्रा को दो युवक अगवा कर सुनसान जगह ले गए और उससे दुराचार किया। रोती-बिलखती बच्ची परिजनों के पास पहुंची और वारदात के बारे में बताया। उन्होंने रविवार को कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जोनमाना गांव के ईंट भट्ठे पर एक परिवार मजदूरी करता है। शनिवार की रात जब 11 वर्षीय बच्ची, जो कि कक्षा पांच की छात्रा है, भट्ठे से कुछ दूरी पर पथाई की ईंट लेने जा रही थी। रास्तें में भट्ठे पर ही रहने वाले दो युवक मिले और उसे जबरन अगवा कर सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


किसी तरह बच्ची रोती बिलखती अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रविवार को उसके परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और पिता ने दो लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed