फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers in Tikri mown down

टीकरी में किसान को गोलियों से भूना 

Sun, 25 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Tikri mown down
चौधरी लाल बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
दोघट ।  कस्बा टीकरी में शनिवार को सुबह के समय बदमाशों ने मकान के गेट पर इंजीनियर शेखर राठी के पिता चौधरी लाल बहादुर सिंह (50) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते पुलिस के सामने से ही भाग गए। गुस्साए लोगों ने चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों की लोगों से नोकझोंक भी हुई। इस वारदात के बाद कस्बे का बाजार बंद हो गया। परिजनों ने पचास हजार के इनामी रोहटा के मोनू जाट समेत तीन बदमाशों के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


  कस्बा टीकरी निवासी शेखर राठी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। उसके पिता लाल बहादुर सिंह कस्बे में खेती करते थे। शनिवार को सुबह करीब छह बजे किसान लाल बहादुर सिंह खेत में जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने मकान के बाहर खड़े होकर उनको आवाज लगाई, जैसे ही किसान लाल बहादुर ने मकान का शटर खोला, तभी बदमाश गाली देते हुए बोले, तू बहुत फैसले कराता है। इसके बाद गोलियों की बौछार कर दी। बदमाशों ने करीब 17 गोली मारकर किसान  की हत्या कर दी। उनकी पत्नी सविता और बेटी श्वाती उनकी ओर दौड़ी तो बदमाश उनके सामने हवाई फायरिंग करते भाग गए। 
विज्ञापन


बदमाश कस्बे की चौकी के सामने से होकर गुजरते। सूचना मिलते ही दोघट, बड़ौत, रमाला, छपरौली, बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन राजबाला चौधरी, पूर्व चेयरमैन सोम पाल राठी ने लोगों को समझाकर शांत किया। एएसपी अजीजुल हक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी ने मोनू जाट रोहट, नितिन टीकरी समेत तीन के खिलाफ दोघट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी पूनम ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।  

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने शाम के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे शेखर ने शव को मुखाग्नि लगाई। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स भी तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed