{"_id":"580d163a4f1c1b2f77bc220b","slug":"farmer-shot-dead-in-gopalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालपुर में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोपालपुर में किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपालपुर खड़ाना गांव में खेत में किसान जाहिद (30) की दो गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जाहिद घर से खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। उनके माथे में गोली मारी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
रमाला थानाक्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना निवासी जाहिद रविवार को सुबह करीब सात बजे घर से खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। उनकी पत्नी गुलिस्ता और परिवार के अन्य लोग भी खेत में पहुंचे थे, लेकिन वे सभी पशुओं का चारा लेकर घर आ गए थे। जाहिद खेत में पानी चलाते रह गए थे।
शाम पांच बजे तक जाहिद खेत से नहीं लौटे तो परिजन दोबारा खेत में गए। जैसे ही परिवार के लोग खेत में ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो जाहिद का शव लहूलुहान हालत में चकरोड के पास पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज अत्री ने कहा किसान जाहिद की हत्या की गई है। मामले की जांच चल रही है। जाहिद की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है।