फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Extortion sought ?from VHP leader

विहिप जिलाध्यक्ष से रंगदारी मांगी

Mon, 16 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत में विहिप जिलाध्यक्ष और बासौली केेे प्रधान सहदेव सिंह से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने पहले उनसे चुनाव के लिए लड़के भेजने का ऑफर दिया, मना करने पर उनसे रकम मांगी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष और बासौली के प्रधान सहदेव सिंह का कहना है कि चार नवंबर की दोपहर करीब दो बजे और पांच नवंबर को सुबह 11 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि क्या तुम प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हो। उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि यदि चुनाव लड़  रहे हो तो वह गांव में लड़कों को भेज देंगे। उन्होंने मना किया तो फोन करने वाले ने कहा कि उन्हें तो रुपये चाहिए, उन्होंने देने से मना किया तो फोन करने वाले से उनकी जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि आरोपी ने फोन पर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे परिवार के लोग काफी भयभीत है। उन्होंने रमाला थाना पर घटना की तहरीर दी है। रमाला थाना प्रभारी समय सिंह का कहना है कि प्रधान सहदेव की तहरीर पर रंगदारी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोन नंबर की जांच की जा रही है।


डेढ़ माह पूर्व अनीश से मांगी थी रंगदारी
बागपत। करीब डेढ़ माह पूर्व जौहड़ी के युवक अनीश से फोन पर रंगदारी मांगी गई थी। बिनौली थाना पर घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पहले भी कई लोगों से रंगदारी मांगी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed