फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Extortion of two million sought

एनएमए से मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी

Fri, 04 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Extortion of two million sought
extortion
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में एनएमए के पद पर कार्यरत अजय कुमार शर्मा से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर में तैनात एनएमए (नॉन मेडिकल असिस्टेंट) अजय कुमार शर्मा ने बताया बागपत शहर में रहने वाला एक व्यक्ति खुद को नेता बताता है और उनसे रुपये की मांग करता है। 22 अक्तूबर को आरोपी कार्यालय में आकर बोला यदि आपको जनपद में नौकरी करनी है तो मुझे दो लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो आपकी झूठी शिकायत ऊपर करूंगा। साथ ही धमकी दी यदि पैसे नहीं दिए तो मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगा। इससे पहले भी आरोपी ने उनको काफी परेशान किया। 
विज्ञापन


धमकी दी जनपद के समस्त प्राइवेट चिकित्सकों से मेरी दवाई उन पर दबाव डलवाकर लिखवाई जाए। आरोपी अंग्रेजी दवा के कार्य में पूर्णत: संलिप्त है। आरोपी व्यक्ति उनसे विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए बार-बार पैसे की मांग करता है। मना करने पर तरह-तरह की धमकी देता है। इससे उनका पूरा स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामले की जांच की जा रही है।  जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी सुधीर गंधर्व ने बताया वे आरटीआई कार्यकर्ता है। उसने एनएमए से सूचना मांगी थी। इसी रंजिश में उन पर रंगदारी का झूठा आरोप लगाया गया है।

 रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को हिरासत में
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने एसी मिस्त्री से दस लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। देर रात तक युवक से पुलिस अफसर पूछताछ करने में जुटे रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कई माह से छपरौली चुंगी निवासी एसी मिस्त्री सलीम से  कोई व्यक्ति फोन करके दस साल रुपये की रंगदारी मांग रहा था।


सलीम की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के फोन की जांच कराई तो कोतवाली क्षेत्र के बड़का रोड निवासी साजिद का नाम सामने आया। उन्होंने बताया जांच के बाद साजिद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने साजिद के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सलीम को तंग करने के लिए साजिद रंगदारी की मांग कर रहा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed