{"_id":"57f2c7cc4f1c1b093427006b","slug":"extortion-of-rs-two-crore-from-businessman-sought-slit-miscreants-sent-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, बदमाशों ने खत भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, बदमाशों ने खत भेजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 04 Oct 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
मोनू जाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। छपरौली क्षेत्र के एक गांव के भट्ठा कारोबारी से खत के माध्यम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। उनके घर में गौतमबुद्धनगर के बदमाश अनिल दुजाना और मोनू जाट के नाम से खत आया। धमकी दी यदि रकम नहीं दी तो अंजाम बुरा होगा। इससे पीड़ित परिवार भयभीत है। इस घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया सोमवार को डाक से उनके घर में एक खत आया। इसमें मोनू जाट और अनिल दुजाना के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें लिखा गया है कि रकम का इंतजाम कर लेना, हम दो अक्तूूबर तक इंटर कॉलेज में रुपये लेन के लिए आएंगे। इससे पूरा परिवार टेंशन में आ गया। पहले तो उन्होंने किसी के सामने जिक्र नहीं किया। थोड़ी देर बाद यह घटना चर्चाओं में आ गई।
पीड़ित परिजनों ने छपरौली थाना में शिकायत की। उन्होंने कहा यह किसी आसपास के लोगों की ही खुराफात है। पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
छपरौली थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा भट्ठा व्यापारी से मोनू जाट और अनिल दुजाना के नाम से रंगदारी मांगने का मामला संज्ञान में आया है। जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। इसी साल पांच जुलाई को अग्रवाल मंडी टटीरी के खल व्यापारी राधेश्याम अग्रवाल से सचिन नंदा के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मार्च माह में टटीरी के ही लोहा व्यापारी और बड़ौत के व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी। कई कारोबारी तो बदमाशों की दहशत से पलायन तक कर चुके हैं।