{"_id":"2c4b6c3acae9bdf6f242f954d6d4da15","slug":"ex-mla-ke-makan-ki-kurki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के मकान की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के मकान की कुर्की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस कस्टडी से अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़ाने के षड्यंत्र में शामिल रहे दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की बागपत पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के कमरूद्दीन निहाल बिहार में स्थित उनके मकान की कुर्की की।
देहरादून पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़ाने के षड्यंत्र में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का नाम आया था। इस मामले में पुलिस की जांच में आया था कि भूृरा को छुड़ाने की पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने साजिश रची है।
उनका भांजा नीरज बवाना केस का मुख्य आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रामवीर शौकीन के फार्म हाउस से लूटी गई एक एके-47 और एक एसएलआर बरामद की थी। जबकि एक एके-47, पुलिस ने उनके पर्सनल असिस्टेंट अरविंद को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रामवीर को केस में मुल्जिम बनाकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया था। हालांकि पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा पाई है।
दिल्ली पुलिस उन पर मकोका की कार्रवाई कर चुकी है। बागपत पुलिस ने दबाव बनाने के लिए कोर्ट से उनके मकान की कुर्की करने की अनुमति ली। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के मकान की कुर्की की गई है। सामान को वहां पर ही एक व्यक्ति को सुपुर्द किया गया है।