{"_id":"d3341eac8057edf664fe004ed740be56","slug":"eve-teasing-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे दिखा कर छात्राओं से छेड़छाड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे दिखा कर छात्राओं से छेड़छाड
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत नगर के एक इंटर कॉलेज के पास छात्राओं को तमंचे दिखाकर चार युवकों ने छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। वहां मौजूद शिक्षकों ने घेरकर चारों युवकों को कॉलेज में बंद कर लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार को छुट्टी होने के बाद नगर के एक इंटर कॉलेज छात्राएं घर जा रही थी। तभी चार युवक आएं और उन्होंने तमंचे सटाकर उनके साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।
शोर सुनकर कॉलेज के शिक्षक उधर दौड़े तो युवक भागने लगे। मगर, शिक्षकों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और कॉलेज के अंदर बंद कर जमकर पिटाई की। इसके बाद सभी के पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि तीनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।