{"_id":"56f2ef614f1c1b9566f14d24","slug":"electrical-workers-drove-into-the-village-smithery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी गांव में बिजली कर्मचारियों को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारी गांव में बिजली कर्मचारियों को दौड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लुहारी गांव में बुधवार को चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
इस दौरान टीम को बंधक बनाने का प्रयास भी किया, हालांकि टीम के सदस्य गांव में भागने मेें सफल रहे। ग्रामीणों ने जेई और उसकी टीम पर कई माह से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पंचायत कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को सुबह के समय जेई पवन कुमार के नेतृत्व में गठित बिजली विभाग टीम लुहारी गांव में पहुंची और चेकिंग अभियान में जुट गई। पहले तो ग्रामीणों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली शुरू कर दी तो सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों में पूर्व प्रधान राजपाल, सुधीर दांगी, जितेंद्र, अशोक, नरेंद्र, राजवीर ने कहा पिछले कई माह से टीम जेई पवन के नेतृत्व में गांव में चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली कर रही है। विरोध करने पर ग्रामीणों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं हो रहे हैं। इस दौरान टीम के सदस्य और जेई उच्चाधिकारियों से बातचीत कराने के बहाने ग्रामीणों को चकमा देकर बाइकों और कार में सवार होकर भाग गए।
ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर पंचायत कर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इसमेें जयवीर, ओमपाल, हरवीर, जवेंद्र, सुभाष, हरेंद्र, रामवीर, नीरज, महेंद्र, इकबाल, रमेश आदि शामिल रहे।
दूसरी तरफ बिजली विभाग के एक्सईएन प्रथम किताब सिंह ने कहा अवैध वसूली का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई होगी।
वहीं आरोपी जेई पवन ने कहा वह गांव में गए तो जरूर थे, लेकिन अवैध वसूली का आरोप निराधार है। उधर, ग्राम प्रधान सुधीर ने कहा ग्रामीणों से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं होगी।