फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   devar aur jeth ne kiya ganrape

देवर और जेठ ने किया गैंगरेप

Thu, 11 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव में महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी देवर और जेठ ने महिला के पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित के पति ने बताया उसकी पत्नी आठ मई को घर में अकेली थी। तभी उसके दो भाइयों ने उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। बाद में उसके पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में बिनौली थाने में वारदात की तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी देवर और जेठ हैं। मुकदमा दर्ज हो गया है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, छपरौली क्षेत्र की किशोरी से पड़ोस के दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की माता का कहना है कि उसका पति कपड़े बेचने के लिए राजस्थान गया है। 27 अप्रैल को वह घरेलू सामान लेने हुई थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पड़ोस के दो युवक घर पर पहुंचे। उस समय उसकी बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। मंगलवार को आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ घर पर आकर गाली-गलौज कर मारपीट की और केस में समझौता करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed