फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daylight robbery at a petrol pump in Ttiri

टटीरी में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूटपाट 

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daylight robbery at a petrol pump in Ttiri
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार सुबह 11 बजे धावा बोला। चार सेल्समैन और मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश करीब 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। एक बदमाश को पुलिस ने बड़ौत क्षेत्र में बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी प्रदीप और विरेंद्र का कस्बे में मेरठ रोड पर हरिहर सर्विस स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार सुबह सेल्ममैन अनुज, प्रवीन, संदीप और बिजेंद्र वाहनों में तेल डाल रहे थे और मैनेजर राजन चौहान ऑफिस में थे। प्रवीन के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे अपाचे बाइक (यूपी17के-6225) पर सवार होकर तीन बदमाश आए, जो हेलमेट लगाए हुए थे। बदमाशों ने उसके शरीर में पिस्टल सटा दी और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की। बदमाशों ने करीब 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद लुटेरे मेरठ की ओर को भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पीछा कर पुलिस ने बड़ौत क्षेत्र में एक लुटेरे को बाइक समेत दबोच लिया। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि लूट करके भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे 
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। उसी के आधार पर बदमाशों की पहचान होगी। 

रिसीव नहीं हुआ 100 नंबर
वारदात का पता चलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। इस दौरान घटना की सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर कई कॉल कीं। लोगों का आरोप है कि किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में कस्बा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस टीम पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed