{"_id":"58e3f73f4f1c1b4c3e5b62ac","slug":"crooks-shot-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एएसआई को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एएसआई को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
फैजपुर निनाना में घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्कावयड टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव में दो मकानों में चोरी के बाद बदमाशों ने तीसरे घर में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोरी का विरोध करने पर बदमाश दिल्ली पुलिस के एएसआई को गोली मारकर फरार हो गए। उनकी पत्नी गोली लगने से बाल-बाल बची। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एसपी ने मौका मुआयना किया।
सोमवार की रात में बदमाश पहले किसान शैलेंद्र उर्फ बबलू के मकान में घुसे। यहां से 1.25 लाख रुपये की नगदी, दो किलोग्राम चांदी के सिक्के समेत करीब चार लाख रुपये के आभूषण चुरा कर ले गए। उन्होंने एक मकान का बैनामा कराने के लिए रुपये रख रखे थे। इसके बाद किसान सत्यवीर के मकान से 40 हजार रुपये की नगदी, आभूषण चोरी किए। इसके बाद बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई तेजवीर सिंह के मकान को निशाना बनाने की कोशिश की।
एएसआई ने बदमाशों को मकान के दरवाजे पर चढ़ते देखकर ललकारा तो बदमाश भागने लगे। तेजवीर सिंह ने पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। वह छर्रे लगने से जख्मी हो गए। बदमाशों ने दूसरा फायर भी किया, इसमें तेजवीर की पत्नी सुनीता गोली लगने से बाल-बाल बची। परिजनों ने उनको दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया एएसआई रात के समय गांव में ही अपने भाई के घर से दवा लेकर लौट रहे थे। घर के सामने आते ही उन्हें बदमाश दरवाजे पर चढ़ते दिखाई दिए। उधर, दिन निकलने पर एसपी अजय शंकर राय, एएसपी अजी जुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की फोरेसिंक टीम और डॉग स्कवायड ने भी जांच की। एएसआई के मकान के बाहर गली में गोली का एक खोखा (12 बोर) का पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया गली में पांच-छह नकाबपोश घूमते देखे हैं।
किस काम की पुलिस
ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम (100) पर अलग-अलग नंबर से कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं मिला। परेशान होकर परिवार के लोग सुबह करीब चार बजे सरूरपुर चौकी में शिकायत करने के पहुंचे।
गली में मिली तिजोरी और कपड़े
बदमाश दो किसानों के घर में घुसे। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, पहले उनके दरवाजों पर कपड़े बांध दिए। सत्यवीर के मकान की तिजौरी को गली में छोड़कर भाग गए। वहीं, बबलू के घर के कपड़े तेजवीर के मकान के बाहर पड़े मिले। उधर, एएसआई तेजवीर के मकान के सामने से मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक संदिग्ध युवक मुंह लपेटे गुजरता दिखाई दिया। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भाग गया। सत्यवीर के मकान में छह साल पहले भी चोरी हो चुकी है।