बदमाशों ने मुख्य गवाह पर की अंधाधुंध फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा सिल्वर नगर गांव में सुमित पुत्र महीपाल की 16 मई 2015 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह दूध डालकर अपने गांव लौट रहा था। इस मामले में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए थे और अब वे जमानत पर हैं। इसके चलते फैसला न करने पर और बार-बार धमकी मिलने पर उसके भाई देवी सिंह को पुलिस सुरक्षा दी, लेकिन पुलिस सुरक्षा में उसकी भी 25 दिसंबर 2016 में गोलियों से भूनकर हत्या की। जबकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अनुज ने भागकर जान बचाई थी।
सुमित की हत्या के मामले में गांव का ही ऋषिपाल मुख्य गवाह है। सुमित मामले में शनिवार को बागपत स्थित एक कोर्ट में तारीख थी। बार-बार उस पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उसने समझौते से मना कर दिया। जब ऋषिपाल न्यायालय से वापस अपने गांव आ रहा था तो दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर तमंचे से कई बार फायर भी फायरिंग की, लेकिन उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। लोगों के एकत्र होने पर सूचना पर बिनौली थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया मामला फिलहाल मारपीट का है और वे मौके पर जांच की जा रही है।
युवक के चेहरे पर चाकू से हमला, तनाव
बागपत। होली खेलने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की रात यमुना रोड पर एक युवक के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव बना हुआ है। मोहल्ला ईदगाह निवासी युवक रियासत का कहना है कि 13 मार्च को होली खेलने को लेकर दूसरे समुदाय के युवक से कहासुनी हो गई थी। उस समय जिम्मेदार लोगों ने उनके बीच समझौता करा दिया था। शुक्रवार को यमुना रोड पर लगने वाले बाजार में उस पर रात करीब नौ बजे आरोपी ने चेहरे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। परिजनों ने उसका अस्पताल में उपचार कराया और घटना की पुलिस से शिकायत की। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ितों ने शनिवार सुबह कोतवाली पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले में पूरी तरह से शांति का माहौल है।