फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cpruli drinking water wells in the area were abducted teenager

छपरौली क्षेत्र में नलकूप पर पानी पीने गई किशोरी का अपहरण

Thu, 13 Oct 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 13 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव से खेत में मिर्च तोड़ने गई किशोरी का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह पास ही नलकूप पर पानी पीने गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अपहरण की धारा में  मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर में बताया उनकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के पास एक किसान के  खेत पर मिर्च तोड़ने गई थी। उसके साथ उसके माता पिता के साथ अन्य लड़कियां भी थी जो मिर्च तोड़ रही थी। थोड़ी देर बाद उनकी पुत्री ने कहा उसे प्यास लगी है तो वह पास के नलकूप पर पानी पीने चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो उनके माता पिता ने उसे नलकूप पर जाकर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने जाकर आसपास के क्षेत्र के सघन जांच की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed