फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Copying gang busted

नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 03 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 03 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Copying gang busted
पुलिस ने दिल्ली रोड से एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके पांच साथी भाग निकले। पुलिस ने आधुनिक डिवाइस लगाकर नकल कराने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सात कलर बनियान और प्रवेश पत्रों की छायाप्रति भी बरामद की है।
विज्ञापन


गिरोह की चार अक्तूबर को होने वाली एसएससी परीक्षा में नकल कराने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक फरार होने वालों में उसके साथियों में से एक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने सूचना के आधार पर पीएन शर्मा पार्क के पास एक कंफेक्शनरी पर छापेमारी की। जहां से एसएससी की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य खालिद पुत्र वकील अहमद निवासी ढिकाना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य सदस्य भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के मुताबिक यह गिरोह चार अक्तूबर को होने वाली एसएससी परीक्षा में नकल कराने की तैयारी कर रहा था। खालिद के पास से  सात कलर बनियान मिले हैं, जिन्हें बारीक तार और चिप युक्त आधुनिक डिवाइस लगाकर नकल कराने के लिए तैयार किया गया था।

पुलिस पूछताछ में खालिद ने बताया कि यह गिरोह मोटी रकम लेकर विभिन्न परीक्षाओं में नकल कराने का काम करता है। फरार होने वालों में बबलू पुत्र तेजपाल निवासी ढिकाना हाल आवास-विकास कालोनी बड़ौत और अनुज दांगी निवासी लुहारी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य के नाम की उसे जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक अनुज जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

खालिद के पास से दो प्रवेश पत्र मिले हैं, जिन पर पेन से रवि कुमार, मोहित, महीपाल, दीपक, अमित कुमार, अंकित, नीरज कुमार, अमित तोमर आदि नाम लिखे गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में खालिद, अनुज दांगी और बबलू समेत छह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।


फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। साथ ही इनके तार कहां और किससे जुडे़ है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। उधर,  अनुज दांगी का कहना था कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed