{"_id":"578fd1e34f1c1bd927c4b928","slug":"constable-clashed-grp-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी थाने में सिपाही भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी थाने में सिपाही भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी थाने में मामूली कहासुनी को लेकर दो सिपाही भिड़ गए। सिपाहियों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों ने हवाई फायरिंग भी की। एसओ ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। थाने में फायरिंग से हड़कंप मच गया।
मामला बुधवार रात का है। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने में दो सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले काफी देर तक कहासुनी होती रही। बात बढ़ने पर सिपाही गुत्थम-गुत्था हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
इस बीच हवाई फायरिंग भी हुई। इस बीच हंगामा की सूचना मिलते ही एसओ जीआरपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कराया। दोनों सिपाहियों को मामूली चोटें लगी है। दोनों को गांधी रोड स्थित अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग से स्टेशन परिसर में दहशत फैल गई। मामला जानने के लिए थाने के बाहर, स्टेशन पर और नर्सिंग होम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उधर, एसओ जीआरपी ने स्वीकार किया कि दो सिपाहियों के बीच मामूली कहासुनी हुई है। लेकिन फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। रात करीब पौने 11 बजे दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए भी बातचीत चल रही थी।