फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   checking ke naam par avaidh vasooli

चेकिंग के नाम पर 50 हजार की अवैध वसूली

Thu, 11 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत।  अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री से मंगलवार की देर शाम चेकिंग के नाम पर विद्युत निगम की टीम उपभोक्ता को डरा धमकाकर करीब 50 हजार हजारों रुपये वसूल ले गयी। इसको लेकर उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार की देर शाम कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात निगम के अफसरों व कर्मचारियों की एक टीम अमीनगर सराय रोड पर बिजली चेकिंग करने पहुंची। जिससे बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं मेें अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि निगम की टीम अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री मालिक से चेकिंग के नाम पर 50 हजार वसूल ले गई, जबकि हाल ही में फैक्ट्री मालिक ने नया विद्युत कनेक्शन लिया है, लेकिन वहां पर कोई मीटर नहीं लगा था।
विज्ञापन


इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं का कहना था कि चेकिंग के नाम पर टीम उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रही है। यदि जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय कुमार का कहना था कि वे मामले की जांच कराएंगे। यदि मामला सही पाया गया तो अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देने वालों में गौरव मलिक, सन्नी चौहान, बबलू, सचिन, सोनू, इकबाल, रोहित जैन, चीनू जैन, प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed