फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   by killing revenge of Beating brother

हत्या कर लिया भाई की पिटाई का बदला

Fri, 09 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला Updated Fri, 09 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
by killing revenge of Beating brother
सुहैल की हत्या के आरोपी इरफान को हिरासत में लिए रमाला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
असारा गांव के सातवीं के छात्र सुहैल की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोस के ही इरफान को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार  सुहेल ने पड़ोस के युवक वकील को परिवार की युवती से बात करते देख लिया था। इस पर सुहेल के परिजनों ने वकील की पिटाई कर दी थी। जो इरफान का बड़ा भाई है। उसने अपने भाई वकील की पिटाई का बदला लेने के लिए सुहेल की गला दबाकर हत्या की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर सुहेल का मोबाइल गांव के धार्मिक स्थल के सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ है।  रमाला थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा असारा गांव का युवक वकील बंगलुरू में वेल्डिंग का कार्य करता है। एक माह पहले वकील अपने घर में आया हुआ था। वह पड़ोस की युवती से बात कर रहा था। जो सुहेल के परिवार से हैं। उस समय सुहेल ने उन्हें देख लिया था। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


परिजनों  ने मिल कर वकील की पिटाई कर दी थी। तभी वकील के छोटे भाई इरफान ने सुहेल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। इरफान सुहेल के घर पर आता-जाता रहता। इस दौरान वह जमात में चला गया था। वहां से लौटने के बाद वह सुहेल को दो सितंबर को बहाने से घर से बुलाकर ईख के खेत में ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर आ गया था और आराम से रहने लगा था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने इरफान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ की तो उसने सुहेल की हत्या करना इकबाल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के एक धार्मिक स्थल के सेफ्टी टैंक से सुहेल का मोबाइल बरामद हुआ है। इसमें इरफान का सिम भी मिला है। 


फंसने के डर से टैंक में फेंका था मोबाइल 
बागपत। पुलिस ने बताया  आरोपी इरफान, सुहेल की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल अपने साथ ले आया था। मोबाइल में पहले अपना सिम डाला, लेकिन किसी से बात नहीं की। करीब 15 मिनट बाद ही मोबाइल को गांव के धार्मिक स्थल में स्थित सेफ्टी टैंक में फेंक आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed