{"_id":"5749e8ab4f1c1b6f48691599","slug":"businessman-robbed-at-knife-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर व्यापारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 29 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारियों को फिर निशाना बनाया। फ्रूटी एजेंसी के मालिक और मुनीम से मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर सवा लाख नगद, सोने की अंगूठी, मोबाइल और स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर व्यापारियों को पीटकर घायल कर दिया। बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
शहर के जैन मोहल्ला निवासी राजीव गोयल पुत्र आनंद गोयल के पास फ्रूटी की एजेंसी है। शनिवार की रात में करीब नौ बजे वह अपने मुनीम सचिन जैन के स्कूटी पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी के दुकानदारों से एकत्र किए करीब सवा लाख रुपये लेकर बागपत लौट रहे थे। मेरठ रोड पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया।
खतरा भांपकर राजीव गोयल ने स्कूटी दौड़ा दी। इस बीच बदमाशों ने साइड से धक्का देकर स्कूटी को गिरा दिया। बदमाश दोनों को तमंचे और चाकू की नोक पर घसीटते हुए सड़क किनारे खेत में ले गए। व्यापारियों से नगदी, मोबाइल, सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश व्यापारियों की स्कूटी लेकर फरार गए, जबकि अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से व्यापारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बागपत में भर्ती कराया गया। यहां शहर के व्यापारियों का तांता लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।