फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bus raced on road

अर्द्धविक्षिप्त युवक सड़क पर दौड़ाता रहा बस

Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एक मनोरोगी युवक रोडवेज की बस को सड़क पर दौड़ाता रहा। वह बस को दौड़ा कर बड़ौत से बागपत के गांव अहेड़ा तक करीब 23 किलोमीटर ले आया, जहां गियर फंसने पर बस बंद हो गई। यहां लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गनीमत रही कि कोई बस की चपेट मेें नहीं आया। हैरत की बात यह है कि कोतवाली पुलिस ने बिना जांच किए ही युवक को छोड़ दिया। लोगों ने पुलिस के खुद को चिकित्सक की भूमिका निभाने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब छह बजे अहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक मनोरोगी युवक को सड़क किनारे खड़ी मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस में गियर के साथ छेड़छाड़ करते पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही युवक अजीब हरकतें करते हुए ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने डांट फटकार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि बस बड़ौत में तहसील के पास खड़ी थी। वहीं से वह बस को स्टार्ट करके लाया है। गियर फंस जाने के कारण बस बंद हो गई थी। यहां हैरत की बात यह रही कि एक मनोरोगी युवक बस को 23 किलोमीटर दौड़ा कर ले आया, लेकिन पुलिस ने छानबीन किए बिना ही उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि रास्ते में कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहीं नहीं मौके पर पहुंचे लापरवाह बस के चालक और परिचालक को भी बस ले जाने दिया गया, जबकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। यह स्थिति तब है जब बागपत में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है। बदमाश वाहनों को रोक-रोक कर लूट कर रहे है। बावजूद इसके पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है।


इस बाबत कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह का कहना था कि युवक मनोरोगी था, इस पर उसे छोड़ दिया गया। चालक और परिचालक ने भी गलती स्वीकारी तो उन्हें बस ले जाने दी गई। दोनों ने इतना जरूर बताया कि वह शनिवार की रात बस को तहसील के पास खड़ा करके कहीं चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed