फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSF trooper attempted to throw off the train

बीएसएफ जवान को ट्रेन से फेंकने का प्रयास

Thu, 09 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 09 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
BSF trooper attempted to throw off the train
बड़ौत में घायल बीएसएफ के जवान का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दिल्ली से ट्रेन में बड़ौत आ रहे बीएसएफ जवान के बीड़ी पीने से मना करने पर यात्रियों ने जमकर पिटाई और उसे ट्रेन के डिब्बे से फेंकने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल राजपाल पुत्र मुख्यतार सिंह टीकरी कस्बे का रहने वाला है। वह बीएसएफ में जवान है और हाल में गुजरात में तैनात है। वह गुजरात से छुट्टी लेकर टीकरी कस्बे के लिए चला था।
विज्ञापन


जब वह दिल्ली से सहारनपुर ट्रेन में बड़ौत के लिए सवार हुआ तो अग्रवाल मंडी टटीरी के बाद कुछ यात्री बीड़ी पीने लगे तो उसने मना किया। उस पर उनके साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद 15-20 लोगों ने मारपीट कर दी। बाद में उसे ट्रेन से फेंकने का भी प्रयास किया। इसी बीच हमलावर अलावलपुर हाल्ट के पास उतरकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घायल जवान को बड़ौत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों के  सूचना देने पर भी जीआरपी पुलिस ने घायल जवान की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी।। इससे परिजनों में आक्रोश है। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed