फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Browning on student station,baraut

छात्रा पर तमंचा ताना

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Browning on student station,baraut
नगर के दिगंबर जैन डिग्री कालेज की एक छात्रा से कालेज गेट के बाहर ही कुछ युवकों ने छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर छात्रा पर तमंचा तान दिया। विरोध में छात्रों ने कालेज में जमकर हंगामा किया और प्राचार्य से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन

बुधवार को दिगंबर जैन डिग्री कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने कालेज के बाहर ही छेड़छाड़ कर दी।

छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उस पर तमंचा तान दिया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना का पता चलते ही छात्र नेता राहुल तोमर, सौरभ तोमर आदि दर्जनों छात्र मौके पर पहुंचे और इस घटना के विरोध में कालेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना था कि आए दिन कालेज के अंदर और बाहर छात्राओं से छेड़खानी हो रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


इसके बाद सभी छात्र एकत्रित होकर कॉलेज प्राचार्य से मिले और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्राचार्य डा0 वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह की घटनाएं सख्ती से रोकी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में निदेश पंवार, विक्रांत तोमर, मोहित तोमर, अक्षय मलिक, नीरज, सागर, आकाश, अभिषेक, सोनू, प्रकाश, धीरज, नरेश, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed