फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leader asks for extortion in name of Happu

भाजपा नेता से मांगी हप्पू के नाम से रंगदारी

Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत्
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत् Updated Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने बामनौली के किसान एवं भाजपा नेता के गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित आवास के सामने फायरिंग कर दी। इससे लोग दहशत में आए गए। भागते समय बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पांच लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी फेंकी है, इस पर 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू का नाम लिखा है। रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया है। पीड़ित ने पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन


बामनौली गांव का किसान हरेंद्र शर्मा लंबे समय तक सपा में सक्रिय रहे। पिछले दिनों उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। वर्तमान समय भाजपा नेता परिवार के साथ शहर की गोविंदपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं।
विज्ञापन


हरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया वह मंगलवार की रात घर में नहीं थे। कॉलोनी में बाइक पर दो युवक आए और कॉलोनी के एक व्यक्ति से उसके मकान का पता पूछा। इसके बाद उनके मकान के सामने पहुंचे और हवाई फायरिंग की। घर पर एक पत्र फेंककर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पत्र में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, यही नहीं इस पत्र पर हप्पू बावली लिखा है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार के खात्मे की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed