{"_id":"583c804f4f1c1b0e1ede59a2","slug":"barnava-village-looting-of-family-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरनावा गांव में परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनावा गांव में परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। बरनावा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए।
बरनावा गांव में नौहबत सिंह पुत्र हरबंश लाल के घर कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और बदमाशों ने सोये नौहबत सिंह उसकी पत्नी डोली, मां रामकली को बंधकर बनाकर दो हजार की नगदी, रामकली व डोली के के कुंडल ले लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरे में बंद कर नौहबत सिंह को अपने साथ लेकर चल दिए और बराबर में स्थित उसके बेटे नीरज पेंटर को नौहबत सिंह से दरवाजा खुलवाने के लिये आवाज लगवाई।
दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने नीरज को दबोच लिया और मकान में घुस गए। बदमाशों ने नीरज उसकी पत्नी नीलम पुत्र सिद्धार्थ, पुत्री निहारिका को बंधक बनाकर 30 हजार की नगदी, गले का सेट, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय पुलिस को शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए।
रातभर पूरा परिवार भयभीत रहा। सोमवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में बदमाशों के खिलाफ बिनौली थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।